होटल में फंदे से झूला 60 वर्षीय वृद्ध, मौत

--Advertisement--

Image

पुलिस ने शुरू की आत्महत्या के कारण की तलाश।

ऊना – अमित शर्मा 

चिंतपूर्णी बाजार स्थित एक होटल में करीब 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्णदास पुत्र दुर्गा दास निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, आत्महत्या के कारण की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णदास पिछले करीब तीन दिनों से चिंतपूर्णी के एक होटल में रह रहा था। बुधवार रात्रि कृष्णदास अपने कमरे में सोया हुआ था, लेकिन वीरवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला।

काफी देर कमरे से बाहर न निकले पर होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक हरकत न होने पर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि कृष्णदास फंदे पर झूल रहा था। जिसकी सूचना चिंतपूर्णी पुलिस ने परिजनों को दी।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...