फिल्म मेकर अमर अस्वस्थ, मदद को पहुंचा प्रशासन

--Advertisement--

Image

18 साल से गोहर क्षेत्र को फिल्म सिटी बनाने का कर रहे प्रयास।

मंडी – अजय सूर्या 

सुप्रसिद्व अभिनेता, निर्देशक, लेखक एवं फिल्म मेकर अमर स्नेह की अस्वस्थ होने की भनक लगते ही उनकी मदद के लिए स्थानीय प्रशासन ने हाथ बढ़ाए है।

सोशल मीडिया पर उनके अस्वस्थ होने की चर्चाओंं के चलते गुरुवार को एसडीएम गोहर, तहसीलदार कृष्ण कुमार ठाकुर, खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह ने गोहर के समीप डल स्थित उनके आवास पर पहुंचकर न केवल उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, बल्कि उन्हें हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया है।

बता दें कि अमर स्नेह नासिक से संबंध रखते है। पिछले करीब 18 साल से गोहर के समीप डल कस्बे में एक किराए के मकान में रह रहे है। वे इस क्षेत्र को फिल्म सिटी बनाने का लगातार प्रयास कर रहे है।

उनका कहना है कि उन्होंने इस विषय में एक विस्तृत प्रोजक्ट तैयार कर भाषा विभाग के माध्यम से सरकार को स्वीकृति हेतू प्रेषित किया था।

दुर्भाग्यवश हाई बजट के चलते इसे स्वीकृति प्रदान नहीं हो सकी, जिससे उनके सपने धरे के धरे रह गए है।

अब पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे अमर स्नेह पैरालायज व दांत की बीमारी से ग्रस्त है। आर्थिक तंगी से उभरने के लिए फिल्म जगत में संजोए सपने अब धरे के धरे रह गए प्रतित हो रहे है।

उनका कहना है कि दो दशक पूर्व उनके मन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सुंदर स्थलों को फिल्म सिटी बनाने की सोच बनी, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका सारा का सारा सपना कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया।

फिर उन्होंने अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए कई अखबारों में अपने लेख शेयर करने शुरू किए, लेकिन बाद में अखबार प्रबंधनों ने भी उनकी अदायगी करने से अपने हाथ पिछे खिंच लिए, जिससे उनका वह सहारा भी टूट गया।

अब 80 साल की आयु के नजदीक पहुंचे अमर स्नेह का शरीर भी उनका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साकारात्मक सोच की कवच में घीरे अमर स्नेह अब भी फिल्म जगत में कार्य करने की कई योजनाएं बना रहे है।

लिहाजा गुरुवार को प्रशासन के आगमन से भाव विभोर हुए अमर स्नेह ने कहा कि हिमाचल के भोले भाले लोगों से उनका इतना लगाव हो चुका है कि वे अपनी जिंदगी के इस पड़ाव में उन्हे छोडक़र वापस जाने की कभी नहीं सोच सकते।

उन्होंने अपने आवास पर आए प्रशासनिक अधिकारियों को अपना कहानी संग्रह की प्रति भी भेंट की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...