हैवानियत! 2 वर्षों तक महिला सफाई कर्मियों का शारीरिक शोषण करता रहा ठेकेदार, विरोध करने पर किया दुर्व्यवहार; FIR दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मियों के साथ शारीरिक शोषण का एक अत्यंत गंभीर मामला प्रकाश में आया है।

कॉलेज के एक सफाई ठेकेदार पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर लंबे समय से महिला कर्मियों का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ गुरूवार को पीड़ित महिला सफाई कर्मी न्याय की गुहार लेकर जिला महिला पुलिस थाने पहुंचीं।

महिला थाने में दी गई सामूहिक शिकायत में पीड़ित महिला कर्मियों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए ठेकेदार पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि ठेकेदार पिछले दो वर्षों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था।

जब भी किसी महिला कर्मी ने इसका विरोध करने का प्रयास किया, तो उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, ठेकेदार महिलाओं को काम से हटाने की धमकी देता था और इसी डर का फायदा उठाकर उसने कई बार महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे बेहद गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं और उनके ऊपर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देता था और न चाहते हुए भी उन्हें इस प्रताड़ना को सहना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी के बोल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चंबा पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला सफाई कर्मी अपनी शिकायत दर्ज करवाने महिला पुलिस थाने आई थीं। पुलिस ने पीड़िताओं के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, साक्षात्कार 9 जुलाई को

हिमखबर डेस्क सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत मंडी जिले के...

अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड टीम बनी चैंपियन

हिमखबर डेस्क अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत संजौली के राजीव...

अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में अप्रेंटिस...