“मम्मी कब आएंगी?”, 28 वर्षीय विवाहिता पिछले 16 दिनों से लापता, मासूम बेटे सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नावर क्षेत्र की शरोंथा पंचायत के घराला गांव का एक परिवार पिछले 17 दिनों से अनिश्चितता और इंतजार की पीड़ा झेल रहा है। 28 वर्षीय पूजा 27 मई की सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल जा रही है। इसके बाद वह घर नहीं लौटी और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पूजा के लापता होने से सबसे ज्यादा व्यथित उसका मासूम बेटा है, जिसकी नजरें हर दिन घर के दरवाजे पर टिकी रहती हैं। मां की याद में उसकी आंखें नम हैं और वह बार-बार एक ही सवाल पूछता है मम्मी कब आएंगी? परिवार की यह बेबसी गांव भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पति अमन बाल्टा ने बताया कि पूजा ने अस्पताल से अपने मायके कोटखाई के गरावग जाने की बात कही थी। सुबह करीब 11 बजे ओल्ड बस स्टैंड रोहड़ू के पास उससे फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी, लेकिन दोपहर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

जब शाम तक कोई संपर्क नहीं हुआ तो ससुराल पक्ष से पूछताछ की गई, जहां पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची थी। अमन बाल्टा ने पुलिस चौकी टिक्कर में शिकायत दर्ज करवाई है।वहीं, मायका पक्ष भी बेटी के अचानक गायब होने से गहरी चिंता में है।

पति अमन बाल्टा का कहना है कि पिछले 16 दिनों से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है।  पत्नी की गुमशुदगी से व्यथित पति अमन बाल्टा ने टिक्कर निवासी एवं शिमला शहरी विधायक हरीश जनारटा से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप और सहायता की मांग की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह के बोल

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और लापता महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...