हिमाचल : स्टोन क्रेशर की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 10 अक्तूबर – अमित शर्मा

पुलिस थाना अम्ब के तहत अप्पर अंदौरा में एक स्टोन क्रशर में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान (26) राहुल कुशवाहा पुत्र दवेंदर कुशवाहा निवासी शावरिया तहसील स्वयंदपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राहुल कुशवाहा अप्पर अंदौरा में एक स्टोन क्रशर में मजदूरी का काम करता था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे काम करते समय गले में पहना तौलिया स्टोन क्रशर की कन्वेयर बेल्ट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का पता चलते ही साथी मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच करने के दौरान उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...