हिमाचल: स्कूलों में एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं, दो छुट्टियों के दौरान खुले रहेंगे विद्यालय

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी बीते दिनों प्रभावित हुई पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए कर चुके हैं इस तरह का ऐलान कर चुके हैं।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में आपदा के दौरान स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने रोजाना एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा उन स्कूलों में लगातार दो छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।

शिक्षा निदेशालय ने स्कूल चिह्नित कर इन आदेशों को लागू करने के जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। गौर रहे कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों पत्रकार वार्ता में इस नई व्यवस्था को लागू करने की घोषणा की थी।

इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षा निदेशालय ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष मानसून सीजन में जुलाई और अगस्त में भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने के चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद करना पड़ा था।

कुछ दिन की छुट्टियों का एलान सरकार ने किया था तो कई छुट्टियां उपमंडल अधिकारियों ने स्थानीय हालात को देखते हुए दी थीं।

मंडी, कुल्लू, सिरमौर, चंबा और शिमला जिला के अधिकांश स्कूलों में इस दौरान छुट्टियां दी गई थीं। अब इन छुट्टियों की भरपाई के लिए मानसून सीजन में जितने दिन जो स्कूल बंद रहे, उतने दिन या घंटों तक अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।

आगामी दिनों में अगर दो दिन की छुट्टियां एक साथ आती हैं तो एक दिन स्कूल खुले रखकर बच्चों को पढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।

स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्याध्यापकों को अतिरिक्त कक्षाओं की समयसारिणी बनाने के लिए कहा है। इस विशेष व्यवस्था को लागू करने का जिम्मा उपनिदेशकों को सौंपा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दुनिया की सबसे अहम डील का अंत, अमरीका ने तबाह किए ईरान के 90 सैन्य ठिकाने

हिमखबर डेस्क अमरीका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले...

वायनाड से बुरी खबर, रिवालसर के इंजीनियर राहुल शर्मा का शव मिला, 3 महीने पहले हुई थी शादी

हिमखबर डेस्क केरल के वायनाड में ट्विन-टनल निर्माण स्थल पर...

किन्नौर के लिप्पा गांव में बाढ़, जलमग्न हुआ पुल, कई घरों को खतरा

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के लिप्पा क्षेत्र में लगातार बारिश...

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार...