हिमाचल: लॉटरी के नाम पर महिला हुई पौने चार लाख की ठगी का शिकार

--Advertisement--

Image

कुल्लू,20 जून – आदित्य

जनपद में ऑनलाइन लॉटरी जीतने के नाम पर महिला ठगी का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार महिला को ऑनलाइन शॉपिंग एप्प की तरफ से साढ़े 9 लाख की लॉटरी लगने के संदर्भ में डाक द्वारा एक पत्र भेजा गया। जिसमें व्यक्ति ने लॉटरी का धन प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध करवाया।

नंबर के माध्यम से महिला ठग के संपर्क में आ गई और महिला ने पंजीकरण सहित अलग-अलग शुल्क के नाम पर पौने 4 लाख जमा करवाए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस थाना केलांग में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लाहौल स्पीति पुलिस ने ठगी का शिकार हुई महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...