प्रदेश में 8 से 10 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा भाजपा , अंध भक्ति छोड़े अधिकारी : मुकेश अग्निहोत्री

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश में तीन महीने बाद सत्ता परिवर्तन निश्चित है। जयराम सरकार को कोई नहीं बचा सकता। चाहे मोदी आए या अमेरिका के राष्ट्रपति आए। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना मुख्यालय पर कांग्रेस अधिवेशन के दौरान कहीं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच बार हिमाचल के दौरे पर आ चुके है, लेकिन उन्होंने हर हिमाचल प्रदेशवासियों को निराश ही किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में आए तो विरोध जता रहे प्रदेश के 600 युवाओं को जेलों में डाल दिया गया।

इन युवाओं को 48 घंटे तक जेलों में रखा गया। यहीं 600 युवा जयराम सरकार के पतन का कारण बनेंगे। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का दिवालिया हो चुका है। प्रदेश पर 85 करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। जयराम ठाकुर सुबह उठते है, तो हेलीकॉप्टर उड़ाना शुरू कर देते है।

जयराम ठाकुर प्रदेश में कोई बड़ा प्रोजेक्टर नहीं बना पाए, बस हवाई बाते ही कर रहे है। जयराम ठाकुर 300 करोड़, 400 करोड़ के प्रोजेक्टों की बात कर रहे है, लेकिन तीन महीनों में क्या-क्या बनाएंगे।

तीन महीनों में तो शौचालय भी नहीं बनते है। भाजपा जितनी मर्जी ताकत लगा ले, दस से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जीत दर्ज करने की क्षमता रखने वाले नेता को ही टिकट मिलेगा। जीतने वाली सीट को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारी भाजपा की अंधभक्ति छोड़ दे। प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित है। प्रदेश में रिवाज नहीं जयराम सरकार बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह न सोचे नया सवेरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कहने पर सरकार नहीं बनती। अगर दम है, तो अधिकारी चुनाव लड़कर देखे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस 58 साल की नौकरी व पेंशन देगी। कांग्रेस की हाल ही में हुई बैठक में पुरानी पेंशन की मांग को प्रमुखता से लिया गया। सरकार बनते ही लोगों को पेंशन व 58 साल की नौकरी दी जाएगी। सेना महत्त्वपूर्ण अंग है, लेकिन भाजपा सेना में दिहाड़ीदार भर्ती कर रही है, इसे सहन नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...