हिमाचल में यहां 4 नहीं 5 मार्च को होगी होली की छुट्टी, स्थानीय सरकारी अवकाश की घोषणा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगह चार मार्च को होली की छुट्टी है। वहीं, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में होली का अवकाश पांच मार्च को होगा। चार से 10 मार्च तक होने वाले होली मेले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। मेले में 6 और 7 मार्च को सांस्कृतिक संध्या होगी।

6 मार्च को सिरमौरी पहाड़ी एवं हिमाचली सांस्कृतिक संध्या होगी, इसमें जिला सिरमौर और हिमाचल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

7 मार्च को पंजाबी सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि होंगे, उनके साथ विशेष अतिथि जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी होंगे।

एसडीएम ने जारी किए निर्देश

पांवटा साहिब के एसडीएम गुनजीत सिंह चीमा ने बताया कि 5 मार्च का अवकाश केवल पांवटा साहिब उपमंडल के सरकारी कार्यालयों, बोर्ड-निगम कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। निजी संस्थानों एवं पड़ोसी क्षेत्रों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

एसडीएम ने पांवटा साहिब ने नागरिकों से अपील की है कि वे मेले के दौरान शांति, भाईचारे और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि इस मेले के आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय समुदाय की सहूलियत, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...