आपका भी पिता, भाई और बेटा दुबई आबूधाबी, दोहा और कुवैत में फंसा है तो इस नंबर पर कीजिए संपर्क

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ईरान पर अमेरिका और इजराइयल ने हमला किया है और तीनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और मध्य एशिया में कुवैत, बहरीन दोहा-कतर जैसे देशों समेत दुबई और आबू धाबी पर भी ड्रोन और मिसाइल से अटैक किए हैं।

ऐसे में बड़ी संख्या में इन देशों और शहरों में हिमाचल प्रेदश से भी लोग रहे है। ऐसे में अब इन लोगों के परिजन यहां पर चिंतित हैं. हालांकि, अब हिमाचल प्रदेश सरकार की पूरे मामले को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अनुमानित 90 लाख से अधिक भारतीय इस पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में रहते और काम करते हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 45,000 से अधिक लोग दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान जैसे देशों में कार्यरत हैं।

हवाई क्षेत्र बंद होने और तनावपूर्ण हालात के कारण कई जगह भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं और वहां रहने वाले भारतीयों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से सुरक्षित वापसी के लिए अपील भी की है। केंद्र सरकार ने स्थिति पर लगातार नज़र रखने के साथ-साथ प्रभावित देशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से हेल्पलाइन और सहायता व्यवस्था सक्रिय की है तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार रहने की बात दोहराई है।

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण वहां फंसे सभी हिमाचली भाइयों-बहनों और उनके परिजनों के बारे में हम गहरी चिंता और संवेदना व्यक्त करते हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस संकट की घड़ी शीघ्र समाप्त हो और हमारे सभी हिमाचली साथी सुरक्षित और जल्द से जल्द अपने घर लौट सकें।

जिन परिवारों के सदस्य मध्य पूर्व के किसी भी देश में फंसे हुए हैं, ऐसे सभी माता-पिता और परिजन किसी भी प्रकार की सहायता, मार्गदर्शन या समन्वय के लिए हमसे 0177-2808600 पर संपर्क कर सकते हैं। हम पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और केंद्र सरकार तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अपने हिमाचली बेटों-बेटियों की सुरक्षित वापसी के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी काजल ठाकुर बनी भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के...

20 मीटर चलते ही ‘हांफ’ गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

हिमखबर डेस्क बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10...

टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की...