हिमाचल में बच्चे की चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने दबोचे शातिर…जमकर धुनाई

--Advertisement--

Image

ऊना, 08 जुलाई – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ सटे गांव लालसिंगी में चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर एक घर से बच्चा चोरी किए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी करने का प्रयास करने के आरोप में तीनों लोगों को धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि 3 साल का बच्चा खेलते हुए अपने घर के मुख्य द्वार से बाहर आ गया और इसी दौरान बाइक (PB6 AQ 7553) पर सवार तीन लोगों ने बच्चे को उठाने का प्रयास किया। इन तीनों में एक अधेड़ आयु का व्यक्ति जबकि दो युवक शामिल है।

बच्चे को उठाने का प्रयास करने के दौरान ही परिवार की एक बुजुर्ग महिला की नजर उन पर पड़ गई और उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर सभी आरोपी बच्चे को छोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने तीनों लोगों को धर दबोचा। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। उन्होंने बच्चा चोरी करने का प्रयास करने के आरोप में तीनों लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की।

जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर डॉक्टर कुलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों लोगों को मौके पर थाना सदर ले गए। इन तीनों से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पंजाब के गुरदासपुर जिला के रहने वाले हैं, और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने के लिए आए थे।

बच्चे के पिता निरंजन ने बताया कि तीन लोगों द्वारा उनके बच्चे को उठाने का प्रयास किया गया, जिन्हे समय रहते पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उधर, एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बच्चा चोरी करने के प्रयास के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं। पुलिस इन तीनों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। मामले में कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...