अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा मिनी सैटेलाइट पीजीआई की मांग को लेकर धर्मशाला में धरना स्थगित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा पिछले 88 दिनों से धर्मशाला जोनल अस्पताल में मिनी सैटेलाइट पीजीआई सिस्टम में तब्दील करने के लिए धरना दिया जा रहा था।

जिला कांगड़ा उपायुक्त निपुण जिंदल व वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक राजेश गुलेरी आज सुबह 11:30 बजे धरना स्थल पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का हाल जानने पहुंचे।

जिलाधीश कांगड़ा निपुण जिंदल ने कहा कि मिनी सैटेलाइट पीजीआई की मांग को सरकार व केंद्र सरकार को भेज दिया गया है, जिसका अभी तक लिखित में कोई जवाब नहीं आया। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया की आपकी अस्पताल की खामियों को लेकर अन्य मांगों को जल्दी ही पूरा किया जाएगा।

जिसके अंतर्गत अस्पताल से संबंधित जनता की 29 मांगों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया। इसमें से एक मांग पूरी कर ली गई है।

जिलाधीश कांगड़ा द्वारा बताया गया कि जो हिंदू महासभा द्वारा कर्मचारियो के लिए मांग रखी गई थी कि कोरोना काल में जिन्हें नौकरी से निकाला गया, उन्हें दोबारा से नौकरी पर रख लिया गया है, व उनका समय बढ़ाकर दिसम्बर माह तक का कर दिया गया है।

हालांकि मिनी सैटेलाइट पीजीआई सिस्टम की मांग के लिए अखिल भारत हिंदू लगातार प्रयासरत रहेगी।

इन्हीं मांगों के साथ आज दिनांक जिलाधीश के कहने पर और अन्य मांगों को मानने पर अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा यह धरना फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। लेकिन मिनी सैटेलाइट पीजीआई की मांग अभी भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...