हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रिडकमार महाविद्यालय की प्रगति को सराहा

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में संबद्धता निरीक्षण, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने किया विस्तृत मूल्यांकन, महाविद्यालय की प्रगति को सराहा।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार का संबद्धता निरीक्षण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की उच्च स्तरीय टीम द्वारा सत्र 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए किया गया। टीम में विश्वविद्यालय नामित सदस्य प्रो. जोगिंदर सकलानी एवं डॉ. नितिन व्यास के साथ सरकारी नामित सदस्य, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह शामिल रहे।

महाविद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. हाकम चन्द, प्रो. भूपिन्दर सिंह, डॉ. आशा मिश्रा, नरेश कुमार तथा वेद भूषण ने समिति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

निरीक्षण समिति ने परिसर का विस्तृत दौरा करते हुए कक्षाओं, विभिन्न रिकॉर्ड् एवं अन्य अवसंरचना का मूल्यांकन किया। इस दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं अनुभवों को जाना।

टीम ने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए प्रबंधन एवं संकाय सदस्यों को बधाई दी।

समिति ने सभी आवश्यक औपचारिकताओं की समीक्षा पूरी कर तीन शैक्षणिक सत्रों के लिए संबद्धता संबंधी रिपोर्ट तैयार की, जिसे शीघ्र ही कुलपति महोदय एवं शिक्षा विभाग को प्रेषित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...