पठानकोट-डल्हौजी मार्ग पर भूस्खलन, बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण पठानकोट जिले के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन होने कारण पठानकोट-डल्हौजी-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग कट कर रह गया है।

पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित पंजाब के आखिरी गांव दुनेरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन होने के कारण सड़क धंस गई है, जिसके चलते पंजाब-हिमाचल का पठानकोट-डल्हौजी राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क कट कर रह गया है।

सड़क पर भारी भूस्खलन होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इस भूस्खलन में एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया, जिसका चालक बाल-बाल बचा।

पठानकोट जिले के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण पठानकोट-डल्हौजी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। एक जगह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई है।

इतना ही नहीं, एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया, लेकिन ट्रक चालक बच गया। इस समय पठानकोट-डल्हौजी-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और पंजाब व हिमाचल का सम्पर्क टूट गया है।

बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

पठानकोट जिले में हुई भारी बारिश के कारण दुनेरा के निकट पठानकोट-डल्हौजी मार्ग प्रभावित हुआ है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन पठानकोट ने अगले आदेश तक इस मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

एडीसी हरदीप सिंह ने बताया कि पठानकोट-डल्हौजी मार्ग पर दुनेरा के निकट भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कल रात से यातायात बंद है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग की पैदल यात्रियों और छोटे वाहनों के लिए मुरम्मत कर दी गई है, लेकिन इस मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित सड़क के दोनों ओर पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...