हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने एक रैंक एक पेंशन को सही रूप में लेने का लिया संकल्प

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने संयुक्त मंच का किया गठन- बालक राम शर्मा

बिलासपुर –  व्यूरो 

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज दिनांक 2 मार्च 2023 को बिलासपुर, हमीरपुर सोलन और मंडी जिलों के पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी (OROP) में ऑनरेरी कमीशन ऑफिसर,जूनियर कमीशंड ऑफिसर व अन्य रैकों ने दधोल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पुर्व सैनिक ने अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए संयुक्त मंच का गठन किया।

समितियां अपने जगह काम करती रहेगी तथा सभी ने मिलकर एक संयुक्त मंच का गठन किया और इन पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही 6 मार्च को सैनिक शहीद स्मारक बिलासपुर चंगर सैक्टर में एक धरने का आयोजन करना व जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय को पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों का 1एक मेमोरेंडम देने के बारे में गहन चर्चा की।

इसके साथ ही 12 तारीख को दिल्ली में देश भर से इकट्ठे हो रहे पूर्व सैनिकों के जंतर मंतर पर धरने में जाने के लिए नीति बनाई गई।

बता दें कि 20 तारीख फरबरी, को दिल्ली में गये पूर्व सैनिकों ने बताया कि वहां जंतर मंतर में आंदोलन जारी है तथा देश भर से पूर्व सैनिक आ रहे हैं।

सभी वक्ताओं ने अपना दुख प्रकट किया कि जिन अधिकारियों के ऊपर हम लोग भरोसा करते थे उन्होंने ही ओ आर ओ पी का पूरा लाभ ले लिया जो 58, 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

बैठक में मंडी से कैप्टन हेतराम शर्मा, कैप्टन जगदीश वर्मा, कैप्टन चेतराम शर्मा, बिलासपुर से कैप्टन बालक राम शर्मा सुबेदार मेजर संजीव कुमार,सुबेदार सीताराम, हवलदार शशीपाल, हवलदार जगन्नाथ शर्मा, सूबेदार मेजर शालिग्राम, हवलदार शाहरुख पाल, नायक चंमेल सिंह, नायब सूबेदार नानक राम, रिसालदार राणा नंद, कैप्टन रूपलाल वीर चक्र,सुबेदार रतन लाल हवलदार बिशन दास व कई अन्य पूर्व सैनिकों ने बैठक में भाग लिया व अपने अपने विचार रखे।

सबने इस बात पर जोर दिया कि इस आंदोलन को हमने और आगे तक ले जाना है। अगर आज नहीं तो कभी नहीं। आज हमें जब देश के किसान अपने आंदोलन से सरकार को तीनों कानूनों को वापस करवा सकते हैं।

तो हम तो भारत की सीमाओं पर काम करने वाले पूर्व सैनिक हैं। हम भी पूरी कोशिश करेंगे कि हमें ओ आर ओ पी का पूर्ण रूप से लाभ मिले। अभी तो सिर्फ कमीशन अधिकारियों को इस स्कीम का लाभ मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...