बतराहन पंचायत में वॉटर कुलर, डिजिटल कैमरे तथा शौचालय जनता के सुपुर्द

--Advertisement--

Image

लोगों की सुविधा हेतु समय-समय पर सरकारी योजना के तहत करवाए जाते हैं विकासात्मक कार्य – समिति सदस्य तमन्ना, विकास खंड अधिकारी ने पंचायत के इस प्रयास को खूब सराहा, कहा… यह फतेहपुर विकास खण्ड की पहली पंचायत है जो सीसीटीवी कैमरा से लैस हुई है।

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बतराहन में चार सीसीटीवी कैमरे लगने से पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित करने की पहल हुई है। हाई फ्रीक्वेंसी के चारों कैमरे पंचायत परिसर में लगाए लगाए गए हैं।

गुरुवार को खंड अधिकारी फतेहपुर निशी महाजन ने विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए यहां का औचक दौरा किया।इस दौरान बतराहन- नेरना पंचायत की समिति सदस्य तमन्ना धीमान व सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

समिति सदस्य तमन्ना धीमान ने विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार करते हुए बताया कि वार्ड नंबर तीन पंजरोड गांव में 2021- 22 में सरकारी निधि से दो लाख 40 हजार की लागत से रास्ता बनवाया गया।

वहीं गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए पंजरोड की प्राथमिक पाठशाला में एक तथा बतराहन के पंचायत घर में भी एक वाटर कूलर, स्थापित करवाया गया।

पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि पंचायत में 60 हजार की लागत से डिजिटल कैमरे, 80 हजार के एलईडी,40 हजार के बैंच तथा 15 हजार की लागत से एक शौचालय तथा सोकपिट जनता को सुपुर्द किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी निधि के तहत समय-समय पर समिति की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकासात्मक कार्य करवाए जाते हैं।

विकास खंड अधिकारी निशि महाजन बतराहन पंचायत विकास कार्यों की सराहना की।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर पंचायत उपप्रधान रमेश धीमान व अन्य गाँवबासी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...