हिमाचल पॉलिटिक्स: 45 मिनट तक BJP अध्यक्ष बिंदल ने कांग्रेसी MLAs से की मीटिंग, चॉपर से शिमला रवाना हुए बागी विधायक

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर है। यहां पर बागी छह कांग्रेस विधायकों से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव जिंदल ने मुलाकात की है। पंचकूला में एक निजी होटल में ये विधायक ठहरे हुए थे।यहां पर बिंदल ने इनसे मीटिंग की है।

अहम बात है कि मीटिंग के बाद अब ये छह विधायक शिमला के लिए रवाना हुए हैं। शिमला रवानगी के लिए स्पेशल चॉपर का इंतजाम इनके लिए किया गया है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास ये विधायक पहुंचे और यहां से चॉपर के जरिये शिमला पहुंचेंगे।

विधायक राजेंद्र राणा के बोल

होटल में बातचीत में राजेंद्र राणा ने कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं। साथ ही क्रॉस वोटिंग के सवाल पर राणा बोले कि हिमाचल में क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नहीं है। गुजरात, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में भी क्रॉस वोटिंग भी होती रही है।वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विधायक रवि ठाकुर के बोल

इसी तरह कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वह लाहौल स्पीति के हितों के लिए यहां आए हैं और उन्होंने इसी कारण भाजपा राज्यसभा के विजेता हर्ष महाजन को वोट किया है। बता दें कि इन छह बागियों के साथ भाजपा के विधायक विक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल भी पंचकूला आए थे।

कौन कौन हैं बागी विधायक

सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति के रवि सिंह ठाकुर, हमीरपुर के बड़सर से आईडी लखनपाल, ऊना के गगरेट से चैतन्य ठाकुर, ऊना के कुटलेहड़ से देवेंद्र भुट्टो शामिल हैं। ये सभी कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं, निर्दलीय विधायकों में आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...