सुधीर शर्मा को धमकी मामले में हो शीघ्र और कड़ी कार्यवाही

--Advertisement--

सुधीर शर्मा को धमकी मामले में हो शीघ्र और कड़ी कार्यवाही, आरएस बाली ने सीएम को भेजा अनुरोध पत्र

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र के माध्यम से धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को मिली जानलेवा धमकी को गंभीरता से लेते हुए इसपर शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की है।

उन्होंने पत्र में अनुरोध किया कि काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा एक जन प्रतिनिधि और प्रदेश काँग्रेस के वरिष्ठ राजनेता हैं।

उन्हें इस तरह जानलेवा धमकी मिलना एक गंभीर मामला है। हिमाचल प्रदेश के जन प्रतिनिधि को जानलेवा धमकी मिलन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि सुधीर शर्मा को धमकी देने वाले व्यक्ति और इसके सजिशकर्ताओं को बेनकाब करने के लिए उचित कदम उठाने की कृपा करें।

उन्होंने कहा कि चूंकि यह बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला है, इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच होना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच विशेषज्ञ एजेंसी को सुपुर्द की जाए। इसके लिए अगर जरूरी हो तो स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित की जाए।

या फिर यह मामला सीबीआई को आवश्यक कार्यवाही के लिए सौंपा जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और इस मामले के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...