हिमाचल टैक्स पेड, पेंशन भोगी महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए, यहां जाने पूरी डिटेल”

--Advertisement--

Image

मंत्री धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक, हिमाचल की 8 लाख 21 हजार महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

शिमला, 27 जनवरी – नितिश पठानियां

कांग्रेस ने महिलाओं को सत्ता में आने से पूर्व महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का वादा किया था। जिसको लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में हुई।

इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार और अनिरुद्ध सिंह व विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश की 22 लाख 40 हजार 492 महिलाओं में से, 2011 जनगणना के मुताबिक 8 लाख 21 हजार को हर माह 1500 रू देने पर विचार किया गया है।

जिसमें नौकरी पेशा, टैक्स अदा करने वाली और पहले से पेंशन योजना में कवर होने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इससे सालाना 5 सौ से 6 सौ करोड़ का अतिरिक्त बोझ सरकार पर पड़ेगा। एक सप्ताह बाद फिर बैठक होगी, जिसमें स्थिति स्पष्ट होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...