हिमाचल: घर में घुसकर भाई और बहन पर चलाई बदमाशों ने गोलियां, आरोपी फरार

--Advertisement--

घर में घुसकर भाई और बहन पर चलाई बदमाशों ने गोलियां, बाल-बाल बची जान, आरोपी फरार, पांवटा साहिब का मामला बदमाशों के हौसले बुलंदी पर

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब के निहालगढ़ में कुछ युवकों ने एक घर के बाहर यूवक और उसकी बहन पर गोलियां चलाईं और जान से मारने की कोशिश की गई। गनीमत यह रही की गोलियां उनके आसपास से निकलकर दीवारों में जा लगी। जिसकी शिकायत पूरूवाला थाना के अंतर्गत करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के निहालगढ़ में गोलियां चली है। पुलिस में दर्ज शिकायत में साहिल पुत्र संजय ठाकुर, निवासी निहालगढ ने कहा कि आज यह अपने घर पर मौजुद था, इसके घर के गेट के पास गुरविन्द्र, ईन्द्रजीत उर्फ (ईन्द्र), मुकेश और नरेश निवासी रामपुर व खलिक निवासी कुन्जा मतरालियों तहसील पावँटा आदि लोग आए।

गुरविन्द्र उर्फ विन्दर व इन्द्रजीत उर्फ इन्दु ने जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया। ये गोली मकान के दीवार में लगी है। इसके अलावा इसकी बहन श्वेता ठाकुर उस वक्त बरामदे में सफाई कर रही थी, उसके ऊपर गुरविन्द्र उर्फ विन्दर ने फायर किया। घटना को अंजाम देने के बाद सब मौके से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने बताया कि गत दिन गुरविन्द्र का उसके साथ झगड़ा हुआ था। इन्होने किसी किरण को रुम खाली करने के लिए बोला था। आज आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से उन पर फायर किया तथा डडे व रोड से हमला भी करने की कोशिश की।

वही पुरूवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में क्या सच्चाई है, इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

पांवटा साहिब में इससे पहले भी कॉलेज रोड पर कुछ हुड़दंगी युवाओं ने ऐसे ही फायर किए थे। अगर उस वक्त पुलिस ने सख्ती से काम किया होता तो आज बदमाशों के होसले इस तरह बुलंद नहीं होते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...