हिमाचल के नहीं सिराज के मुख्यमंत्री थे जय राम ठाकुर

--Advertisement--

जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मण्डी से किया भेदभाव – खेल मंत्री यादविंदर गोमा 

शिमला – नितिश पठानियां

खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर पूरे मण्डी जिले के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नहीं बल्कि केवल मात्र सिराज के मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने कहा कि बल्ह में विश्व स्तरीय हवाई अड्डा बनाने की बात करने वाले जय राम ठाकुर धरातल पर कोई काम नहीं कर सके। हवाई अड्डे को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताने वाले जय राम पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं करा पाये। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए केन्द्र से एक फूटी कोडी तक नहीं आई और न ही धरातल पर कोई काम हो पाया।

गोमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही क्षेत्रवाद, जातिवाद और धर्म की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है और जय राम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट भी पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ और सरकार ने अपनी एैशो-आराम पर धन लुटाया, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की खराब माली हालत को सुधारने के लिए कदम उठाए जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया और एक ही साल में राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने तथा वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...