कंगना बोलीं- प्रतिभा सिंह नहीं बांट पाई सांसद निधि, पहले सरकार को कोसा अब गोद में बैठे

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि मंडी की मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह का नाम देश के अंतिम तीन सांसदों में शामिल है। मंडी की सांसद ही ढंग से अपनी सांसद निधि तक नहीं बांट पाई, ऐसे व्यक्ति से विकास की क्या ही उम्मीद की जा सकती है। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले छतरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

‘प्रतिभा सिंह नहीं बांट पाई सांसद निधि’

कंगना रनौत ने कहा कि प्रतिभा सिंह सांसद निधि तब भी नहीं बांट पाई जब मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय में उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मंडी ने ऐसी सांसद को चुन रखा है जो अपने संसदीय क्षेत्र में नजर ही नहीं आती। सांसद निधि का पैसा प्रतिभा सिंह ने कहां खर्च किया इस बात को जानना और इसे लेकर प्रश्न खड़े करना हमारा काम है और हम इस काम को करते रहेंगे।

‘माता और पुत्र मान चुके हैं सरकार में नहीं चल रही’

कंगना ने कहा कि मंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर काफी समय पहले ही रो-रोकर आरोप लगा चुके हैं। माता और पुत्र इस बात को सरेआम स्वीकार चुके हैं कि सरकार में उनकी चल नहीं रही और उनके काम नहीं हो रहे हैं।

दोनों ने अपनी ही सरकार को जमकर कोसा था। और तो और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में यहां तक कह दिया था कि यह दोनों मोदी के सामने बेकार हैं और उनके सामने न तो ये सक्षम हैं और न ही इनकी औकात है, लेकिन आज यह दोनों फिर से कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हुए हैं। ऐसे लोगों के असली चेहरे को जनता जान चुकी है।

कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी को राजा बाबू कहकर संबोधित करते हुए कहा कि खुद को सनातनी बताने वाले सियापति हनुमानचंद्र की जय का नारा लगाते हैं। जवाहर लाल नेहरू को 25 वर्षों का कारावास बताते हैं और इंदिरा गांधी को देश की राष्ट्रपति बताते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में कोई काम नहीं और यह सिर्फ कार्टून नेटवर्क का हिस्सा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...