हिमाचल की शान, देश-विदेश में पहचान, सिरमौर-सोलन का लहसुन की जबरदस्त डिमांड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पहाड़ों में अप्रैल-मई के साथ ही लहसुन दस्तक दे देता है और इस बार भी सोलन व सिरमौर जिलों में फसल तैयार होने लगी है। खास बात यह है कि सोलन का लहसुन देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बना चुका है। दक्षिण भारत की मंडियों में इसकी खास मांग रहती है।

जिससे किसानों को सीजन की शुरुआत में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद रहती है। इस बीच कृषि उपज मंडी समिति सोलन में मटर सीजन खत्म होते ही अब स्थानीय लहसुन की एंट्री शुरू हो गई है। हालांकि अभी मंडी में लहसुन की आवक बेहद सीमित है, जिसके चलते बड़े स्तर पर कारोबार शुरू नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार अभी तक केवल एक क्विंटल लहसुन ही मंडी में पहुंचा है, जो 70 से 110 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका है। मंडी से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि अभी लहसुन की खेप कम होने के कारण बाहरी राज्यों से आढ़ती नहीं पहुंचे हैं।

जैसे ही लहसुन की आवक बढ़ेगी, वैसे ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से भी व्यापारी यहां पहुंचने लगेंगे। इसके अलावा उत्तर-पूर्व के राज्यों त्रिपुरा और सिक्किम में भी सोलन के लहसुन की अच्छी मांग देखी गई है।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोलन के साथ-साथ सिरमौर जिले का लहसुन भी मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएगा, जिससे आवक में तेजी आएगी। किसानों को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें पिछले वर्षों की तरह बेहतर दाम मिलेंगे, खासकर सीजन के शुरुआती दौर में।

एपीएमसी सचिव राघव सूद के बोल 

इस संबंध में एपीएमसी के सचिव राघव सूद ने बताया कि फिलहाल लहसुन की बहुत कम मात्रा मंडी में पहुंची है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे फसल की आवक बढ़ेगी, वैसे-वैसे बाजार में रौनक बढ़ेगी और बाहरी राज्यों से आढ़ती भी खरीदारी के लिए आने लगेंगे।

अभी तो कारोबार की शुरूआत है

सोलन सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि लहसुन सीजन की अभी शुरुआती आवक है, इसलिए कारोबार सीमित स्तर पर चल रहा है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे मंडी में लहसुन की खेप बढ़ेगी, वैसे ही खरीददारी में तेजी आएगी और बाहरी राज्यों से भी व्यापारी पहुंचने लगेंगे। आढ़तियों ने बताया कि फिलहाल किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार लहसुन का सीजन बेहतर रहेगा और मंडी में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि सोलन के लहसुन की गुणवत्ता के चलते बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

बेहतर मुनाफे की उम्मीद

किसानों का कहना है कि लहसुन सीजन की शुरुआत उनके लिए उत्साहजनक रही है और शुरुआती दाम संतोषजनक मिले हैं। उनका मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ी, तो इस बार उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसानों ने बताया कि सोलन के लहसुन की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण बाहरी राज्यों में इसकी मांग बनी रहती है, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मिलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...