अढ़ाई कनाल जमीन में उगाया 12 क्विंटल आलू, संजय कुमार की मेहनत रंग लाई, भूमि ने उगला सोना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कहतें हैं कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। यदि किसी कार्य को पूरा इच्छाशक्ति और लग्न से किया जाए तो वह शुभ फलदायी सिद्ध होता है। मेहनत के बूते 12 क्विंटल आलू की फसल उगाकर हमीरपुर जिला के बरोटी गांव के संजय कुमार ने साबित कर दिया कि खेतों से अच्छी फसल लेकर आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है।

नगर निगम हमीरपुर के वार्ड 14 के बरोटी गांव में अढ़ाई कनाल जमीन से 12 क्विंटल आलू की पैदावार हुई है। गांव के संजय कुमार उन्नत किसान के रूप में उभरे हैं तथा लोग भी उनकी मेहनत का सलाम कर रहे हैं। आलू की यह फसल 105 दिन में पककर तैयार हुई।

अमूमन फसल 90 दिन में तैयार हो जाती है, लेकिन अंकुर देरी से निकलने के कारण इस बार फसल ने तैयार होने में 105 दिन ले लिए। हैरत इस बात की है कि संजय कुमार आलू को मार्केट तक भी नहीं पहुंचाएंगे। घर पर ही पहाड़ी आलू की इतनी डिमांड है कि हाथों हाथ बिक्री शुरू हो गई है।

पहाड़ी आलू 30 रुपए किलोग्राम में खरीदा जा रहा है। किसान संजय कुमार का कहना है कि आलू का बीज लाहुल स्पीति से लाया गया था। दो बार गुडाई तथा चार बार सिंचाई करने के उपरांत फसल तैयार हुई है तथा अच्छी पैदावार है। आलू का साइज भी काफी अच्छा है।

तथा फसल पर किसी रसायन का प्रयोग नहीं किया बल्कि गोबर की खाद से ही इसे तैयार किया है। चार क्विंटल आलू को वह खेतों से घर पहुंचा चुके हैं, जबकि आठ क्विंटल आलू अभी खेतों में ही है। संजय कुमार पेश से चालक हैं तथा साथ में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...