बिलासपुर की अरुणा महाजन बनीं सक्षम गुड़िया बोर्ड की वाइस चेयरमैन, तीन वर्षों के लिए नियुक्ति

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला बिलासपुर को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बरमाना क्षेत्र के कैंची मोड़ से संबंध रखने वाली अरुणा महाजन को सक्षम गुड़िया बोर्ड, हिमाचल प्रदेश का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा 21 अप्रैल को शिमला से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति औपचारिक रूप से लागू हो चुकी है, जो आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगी। अरुणा महाजन की इस उपलब्धि से पूरे बिलासपुर जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।

अरुणा महाजन, बरमाना निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगत राम महाजन की सुपुत्री हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। वे युवा कांग्रेस से भी जुड़ी रही हैं और विभिन्न अभियानों में जिम्मेदार भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

महिलाओं और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि सक्षम गुड़िया बोर्ड प्रदेश में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।

ऐसे में उनकी नियुक्ति से बोर्ड की योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने अरुणा महाजन को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने पद का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में बेटियों के हितों के लिए नई पहल करेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...