हिमाचल उपचुनाव: प्रत्याशियों के नामों पर दो अक्तूबर को मंथन करेगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस व भाजपा दोनो दलों में प्रत्याशियों के नामों के लिए चर्चा तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों की लेकर चल रही चर्चाओं को विराम देने व प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने के लिए कांग्रेस ने शिमला में दो अक्तूबर को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है।

बैठक सुबह 11.30 पर होगी। बैठक में जसमें मंडी संसदीय उप चुनाव सहित अर्की, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उपचुनावों के लिये पार्टी प्रत्यशियों बारे विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस बैठक में चर्चा के बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय आलाकमान को अंतिम निर्णय के लिए भेज दिए जाएंगे।

उधर उपचुनावों की घोषणा के बाद प्रदेश में लागू हुई आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने के लिए भी कुलदीप राठौर ने चुनाव आयोग से मांग उठाई है। इस संदर्भ में उन्होंने एक पत्र चुनाव आयोग को लिखा भी है। राठौर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में इन उप चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का अंदेशा जताते हुए कहा कि सरकार इन चुनावों में जीत के लिए लोगों को प्रलोभन देने व चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोगों में कोई भय या किसी भी प्रकार का सरकारी दबाव बना सकती है, इसलिए इस पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...