राजनीति में सिद्धू का समय पूरा, कपिल शर्मा के शो में वापिस जाए: अलका लांबा

--Advertisement--

Image

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धु का राजनीति में समय पूरा हो चुका है उन्हें वापिस मुंबई कपिल शर्मा के शो में चले जाना चाहिए।

शिमला- जसपाल ठाकुर

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धु का राजनीति में समय पूरा हो चुका है, उन्हें वापिस मुंबई कपिल शर्मा के शो में चले जाना चाहिए। शिमला में एक निजी चैनल को दिए ब्यान में अलका लांबा ने कहा कि यह उनका निजी मत है। उन्होंने कहा कि राजनीति अति गंभीर विषय है।

सिद्धु न तो राजनीति की गंभीरता को पकड़ पाए हैं न ही कोई पार्टी। राजनीति उनके के बस की बात नहीं। सिद्धु कपिल शर्मा शो को मिस कर रहे हैं, इसलिए उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताकर अहम जिम्मेवारी सौंपी थी। सिद्धु को इस पर खरने उतरना चाहिए था। सिद्धु ने इस्तीफा क्यों दिया के सवाल पर अलका लांबा ने कहा कि इसका जवाब सिद्धु ही दे सकते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान अलका लांबा सिद्धु व पंजाब की सियासत से संबंधित सवालों का जवाब देने से बचती रही।

उन्होंने हर सवाल का यही जवाब दिया कि यह पार्टी का अंदरूनी मसला है। सिद्धु के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से पंजाब कांग्रेस ने पूरी तरह से हलचल मची हुई थी सिद्धू की पसंद ना होने के कारण ही पार्टी हाईकमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को भी बदल दिया है इसके बाद अब सिद्धू के इस्तीफे का फैसला ना ही कांग्रेस हाईकमान के गले उतर रहा है और ना ही किसी राजनीतिक विशेषज्ञ के। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में यहीं चर्चा है क्या कांग्रेस का सि को कमान सौंपने का फैसला गलत था या फिर उनकी महत्वकांक्षा बहुत ज्यादा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...