हार पर मंथन के दौरान नाचन कांग्रेसियों में हो गई ढिशूम-ढिशूम

--Advertisement--

Image

मंडी, 31 दिसंबर – डोली चौहान 

बैठक बुलाई गई थी हार पर मंथन के लिए, लेकिन मंथन के बीच ही कांग्रेसियों के बीच ढिशूम-ढिशूम शुरू हो गई।

मामला नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर का है, जहां आज नाचन में हुई कांग्रेस की हार पर एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया था।

इसमें मौजूदा और पूर्व प्रत्याशी सहित पूर्व में रहे टिकट के कई दावेदार मौजूद रहे। बता दें कि नाचन कांग्रेस में इस वक्त इतनी अधिक धड़ेबाजी है जिसका कोई हिसाब नहीं।

नाचन से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके नरेश चौहान के एक समर्थक ने ईशारों ही ईशारों में पूर्व में प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल को कई बातें सुना डाली। यहां तक कि पैसे खाकर पार्टी के लिए काम तक न करने की बात भी कही।

इस पर पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल तैश में आ गए और उसके बाद दोनों गुटों के बीच ढिशूम-ढिशूम शुरू हो गई। यहां तक की कुर्सियों से भी प्रहार किए गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हंगामा काफी देर तक चलता रहा और हंगामे के कारण हार पर मंथन भी नहीं हो पाया।

यह भी जानकारी मिली है कि मौजूदा प्रत्याशी नरेश चौहान को हार के बाद सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव भी इस बैठक में पास किया गया था। जिसको लेकर भी दूसरे धड़ों में नाराजगी थी।

हालांकि नाचन कांग्रेस इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन कहते है न कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...