सिक्योरिटी गार्ड व सुपवाईजर के पदों के लिए साक्षात्कार 4 जनवरी से

--Advertisement--

Image

मंडी, 31 दिसम्बर – डोली चौहान 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि जय किशन, एसआईएस, सिक्योरिटी जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपवाईजर के 100 पदों को भरने के लिए जिला मंडी के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 4 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी, 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय, जोगिन्द्रनगर तथा 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक में प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक आयोजित किए जायेंगे ।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी पास, कद 168 सैंमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साई फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट करें । साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...