स्व. राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को किया याद

--Advertisement--

देश पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को दे रहा श्रद्धांजलि,  IT सेक्टर और महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की देन: रोहित ठाकुर

शिमला, 21 मई – नितिश पठानियां

देश आज पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मना रहा है। इसी कड़ी में शिमला के राजीव भवन में भी पूर्व पीएम को याद किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने कहां कि पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का देश के लिए अहम योगदान रहा है। स्व. राजीव गांधी का कार्यकाल कम लेकिन बहुत ही ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है।

आज देश दुनियाभर में आईटी सेक्टर में डंका बजा रहा है, जिसकी परिकल्पना स्व. राजीव गांधी ने की थी। इतना ही नहीं देश के लोकतंत्र में युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए 18 साल की उम्र में वोटिंग का अधिकार उन्हीं के समय मिला। इसके अलावा महिला शक्ति को सशक्त करने के लिए पंचायती राज में 33 फीसदी आरक्षण दिया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा देश उनकी सेवाओं को याद कर श्रद्धांजलि दी रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी ने कम समय मे देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

आज हमें गर्व है कि हमारे देश में ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने अपने प्राण देश के लिए न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी को भी स्व. राजीव गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान,डिप्टी मेयर उमा कौशल, पार्टी उपाध्यक्ष नरेश चौहान, देवेंद्र बुशैहरी, हरिकृष्ण हिमराल, पार्टी प्रवक्ता जीएस तोमर, शहरी कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल, पूर्व विधायक चिरंजी लाल, पूर्व मेयर आदर्श सूद समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारिओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पूर्व पीएम को याद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...