गर्मियों में पेयजल की ना हो कमी, जल शक्ति विभाग शाहपुर ने कसी कमर, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति उपमण्डल शाहपुर ने कमर कस ली है। फील्ड स्टाफ को हर समय पेयजल संबंधित समस्या पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है, ताकि गर्मी में आने वाली पेयजल समस्याओं का निदान सही एवं तत्काल किया जा सके।

जल शक्ति उपमण्डल शाहपुर के सहायक अभियंता मोहम्मद रज्जाक ने कहा कि अक्सर गर्मियो के मौसम में पेयजल की किल्लत रहती है। उन्होंने लोगों से पेयजल को ब्यर्थ न गवाने का अनुरोध किया है।

ऐसे में विभाग ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए और भी कई कड़े कदम उठाएं है। विभाग ने किचन गार्डनिंग, गाड़ी धोने, पेयजल लाइनों पर टुल्लू पंप जोड़ने और टंकियों से ओवरफ्लो होने पर तुरंत प्रभाव से कनेक्शन काटने का आदेश जारी किया है।

सहायक अभियन्ता मोहम्मद रज्जाक ने राजोल, चडी, शाहपुर, रैत सेक्शन के कनिष्ठ इंजीनियर व फील्ड स्तर के कर्मचारियों को औचक निरीक्षण कर पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...