स्वास्थ्य केंद्र बंद, मरीज को 12 किमी चार से पांच फीट बर्फ में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

--Advertisement--

Image

जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल घाटी में प्रदेश की सुक्खू सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद करने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल घाटी में प्रदेश की सुक्खू सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद करने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शाम को क्षेत्र में एक मरीज को छाती में दर्द उठा।

उसे इलाज के लिए पीठ पर उठाकर 12 किलोमीटर चार से पांच फीट बर्फ के बीच पैदल चलकर धरवास पहुंचाना पड़ा। वहां सं मरीज को आगे 17 किलोमीटर निजी वाहन से किलाड़ अस्पताल पहुंचाया।

बर्फबारी के चलते पांगी क्षेत्र के ज्यादातर सड़क मार्ग बंद पड़े हैं। मरीज को घर की छत से बर्फ हटाते समय छाती में दर्द उठा था। परिजनों ने उसे रात भर गर्म कपड़े का सेक देकर आराम पहुंचाया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी पीड़ा असहनीय हो गई।

इसके चलते परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। अगर क्षेत्र की पीएचसी को सरकार ने बंद नहीं किया होता तो मरीज को किलाड़ अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मरीज के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बर्फीले रास्ते से पैदल गुजरकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मान सिंह ने बताया कि सुराल मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग की मशीनरी लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...