नूरपुर अस्पताल में मिस्त्री ने तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

पुलिस थाना इंदौरा में सिविल अस्पताल नूरपुर के एमओ ने सूचना दी कि राकेश कुमार (55 वर्ष), पुत्र जगदीश चंद, गांव इंदौरा के परिजन इलाज के लिए बेहोशी की हालत में उसे सिविल अस्पताल नूरपुर ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो गई है।

एमओ नूरपुर ने बताया की जांच के दौरान पता चला कि इसकी मौत नशीली दवाई के सेवन से हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर राजेश कुमार के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं जताया है। मृतक पेशे से मिस्त्री का कारोबार करता था।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ कर चला गया है। पुलिस थाना इंदौरा में 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...