स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को वितीय साक्षरता के लिए किया जागरूक।
सिहुंता – अनिल संबियाल
हिमाचल प्रदेश राज्य स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक वितीय साक्षरता केंद्र चुवाड़ी की ओर से शाखा धुलारा के अधीन ग्राम पंचायत टुंडी में वितिय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम नवाडॅ के तहत एफआईएफ द्वारा आयोजित किया है। इस शिविर में ग्राम पंचायत टुंडी की स्वंय सहायता समूह की महिलाए व ने भाग लिया।
बैंक की चुवाड़ी शाखा के वित्तीय सलाहकार विशाल सिंह ने शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जैसे सशक्त महिला रिण योजना , आरडी, एफडी, जेएलजी,सेल्फ हेल्पग्रुप ,मोबाइल बैंकिंग का महत्व, हिम पैसा ऐप, पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई बीमा योजना इत्यादि और अन्य ऋण योजना जैसे कि वाहन ऋण, गृह ऋण ,व्यक्तिगत ऋण ,केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऋण, मुद्रा ऋण पीएमईजीपी ऋण इत्यादि के बारे में बताया।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चुवाड़ी शाखा के वित्तीय सलाहकार विशाल सिंह ने बताया कि इस शिविर 4 बचत खाते, बीमा योजना के अंतर्गत 5,5 व पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई के प्रपोजल स्वीकृत किए। शिविर में कैशलैस बैंकिंग के बारे में भी लोगों को बताया गया।
शिविर में 3एटीएम प्रपोजल और12″हिम”हिम पैसा ऐप” के प्रपोजल स्वीकृत किये गये। इस शिविर में शाखा टुंडी से अंकुश कुमार व स्वंय सहायता समूह की महिलाए मौजूद रहीं।

