माहदेव पब्लिक स्कूल भंगरोटू मे धुमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

--Advertisement--

माहदेव पब्लिक स्कूल भंगरोटू मे धुमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

सुन्दर नगर – अजय सूर्या 

मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के नेरचौक में माहदेव पब्लिक स्कूल भंगरोटू मे हर बर्ष की तरह इस साल भी बार्षिक पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें मुख्यातिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह (काका) व समाजसेविका आशु गुप्ता, स्कूल प्रिंसिपल मुख्य रूप से शिरकत कर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया ।

जिसमें स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।जिनमें पंजाबी भांगड़ा हिमाचली नाटी विशेष तौर पर आकर्षण का केंद्र रहें।

बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुतियां कर आए हुए अभिवावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमृतपाल सिंह व स्कूल प्रिंसिपल ने होनहार बच्चों को सम्मानित कर बच्चों की हौसला अफजाई की।

मुख्य अतिथि अमृतपाल सिंह ने कहा कि आज के बच्चे हमारे राज्य और देश का भविष्य है उन्होंने कहा कि जैसे एक पेड़ को फलने-फूलने के लिए मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है, वैसे ही हमें भी अपनी पढ़ाई और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करने होंगे।”

वंही स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढी और स्कूल की गतिविधियों व उपलब्धियों बारे विस्तृत जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...