सोलन में कोविड अटैक: स्वास्थ्य विभाग ने दिए सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश, मास्क पहनने की अपील

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। जिला में कोरोना के 34 मामले आने के बाद विभाग ने सैंपलिंग को दोगुना करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब विभाग रोजाना 80 से 90 सैंपलों की जांच करेगा।

बता दें कि जनवरी में जब सोलन के साथ पूरा हिमाचल कोरोना फ्री हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली थी कि आखिरकार माहमारी से निजात मिली, लेकिन अब फिर से कोरोना वायरस सक्रिय होने लगा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि जिले के पांचों स्वास्थ्य चिकित्सा खंडों में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं। कोरोना मामलों को लेकर विभाग अलर्ट है। सभी लोगों से आग्रह कि मौसमी वायरल से अपना बचाव करें और भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क पहनें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...