कुहाणा के लापता व्यक्ति का धीरा में क्षत-विक्षत शव बरामद

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

ग्राम पंचायत धीरा के जल शक्ति विभाग कार्यालय के नीचे की ओर पहाड़ी के समीप एक गड्ढे में देर शाम क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शव मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान कविता धरवाल ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी प्रभारी धीरा एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राकेश शर्मा और मोहिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कुहाणा के कल्याण चंद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कल्याण चन्द 26 फरवरी से घर से लापता था। कल्याण चंद के पुत्र बोनी कुमार ने शव की शिनाख्त की।

पुलिस को दिए बयान में बोनी कुमार ने बताया कि उसके पिता पिछले कुछ दिनों से दिमागी तौर पर परेशान थे। बोनी ने पिता की मौत पर कोई शक व्यक्त नहीं किया।

पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...