सोनाली फोगट केस: पुलिस ने गोवा के क्लब मालिक को किया गिरफ्तार, ड्रग्स भी बरामद

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हरियाणा भाजपा की नेत्री सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े केस में नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली को जबरन ड्रग्स दी गई थी। यह ड्रग उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर ने दी थी।

इन दोनों ने यह बात खुद गोवा पुलिस के सामने कबूली है। इसी बीच पु़लिस ने गोवा के कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद कर ली है।

गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह के अनुसार जहां-जहां सुधीर, सुखविंदर और सोनाली गए थे, पुलिस सारी जगह गई। सीसीटीवी फुटेज निकाले।

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो पहले उन्होंने कुछ नहीं बताया, लेकिन पुलिस ने जब आरोपियों को वीडियो दिखाया तो आरोपियों ने सच्चाई कबूल की कि उन्होंने सोनाली फोगाट को 22 अगस्त की रात को जबरदस्ती ड्रग दी।

उन्हें लिक्विड में मिलाकर केमिकल दिया गया। ड्रग की ओवरडोज से सोनाली की तबीयत बिगड़ी, तो दोनों उन्हें वॉशरूम में ले गए। दोनों सोनाली के साथ दो घंटे वॉशरूम में ही बैठे रहे।

गोवा के डीजीपी ने बताया कि पुलिस को एक क्लब की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...