अशोक पाटिल ने जातिमुक्त हिन्दू समाज की स्थापना के संकल्प के साथ कोल्हापुर जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला

--Advertisement--

Image

हिमखबर – रजनीश ठाकुर

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में हिन्दू महासभा की महाराष्ट्र इकाई का पुनर्गठन अभियान निरंतर जारी है । पुनर्गठन अभियान में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पदों पर नियुक्त किया जा रहा है ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नीरन गौतम ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा की अनुशंसा पर कोल्हापुर के प्रगतिशील हिंदूवादी नेता को कोल्हापुर जिला हिन्दू महासभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास ने किया ।

नितिन व्यास ने बताया की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र हिन्दू महासभा को सशक्त बनाने का अभियान जारी है । अशोक पाटिल ने जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे और प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र मिश्र का आभार प्रकट किया ।

उन्होंने जातिवाद को हिन्दू समाज की एकता की सबसे बड़ी बाधा घोषित करते हुए हिन्दू समाज को जातिमूक्त बनाने और हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ अपना जिलाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...