सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी,बुआ के बेटे से इश्क में ले ली पति की जान, पढ़े पूरा मामला

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के अंतर्गत हरोली थाना के अंतर्गत गांव ठाकरां में करीब छह माह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को हरोली पुलिस ने सुलझा लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण मृतक चंद्रभान की पत्नी का उसकी बुआ के लड़के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

मौत के कारणों का खुलासा धर्मशाला की फोरसिंक रिपोर्ट आने के बाद हुआ, जिसके बाद हरोली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

आरोपियों में मृतक की पत्नी ममता निवासी जिला रामपुर यूपी, मुकेश निवासी संभल यूपी और गौरव जिला बंदायू के नाम शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफतार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ हरोली सनी गुलेरिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने रातों रात उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित जगसेर गांव पहुंच गई। मृतक चंद्रभान उर्फ चन्नी के 14 साल के बेटे से घटना की जानकारी हासिल करनी चाही तो उसने कई सनसनीखेज खुलासे कर डाले।

उसने बताया कि मां ममता के अपने ही फुफेरे भाई मुकेश के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बच्चे के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता की बजाय सीधे उसके फुफेरे भाई और प्रेमी मुकेश को धर दबोचा।

प्रारंभिक पूछताछ में ही मुकेश टूट गया और उसने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मुकेश ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर 2021 को उसने और उसके साथी गौरव ने मृतक चंद्रभान को संतोषगढ़ में शराब पीते हुए ही काबू कर लिया, जिसके बाद दोनों उसे हरोली उपमंडल के गांव ठाकरां ले गए, वहीं पर दोनों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर डाली।

घटना के बाद शव को वहीं पर फेंक कर दोनों फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मृतका चंद्रभान की 34 वर्षीय पत्नी ममता, उसके 42 वर्षीय प्रेमी मुकेश पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला साजीपुर जिला संभल उत्तर प्रदेश और 24 वर्षीय गौरव पुत्र अशोक निवासी खरगोली खुर्द डाकघर जखेली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को फौरन गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच आगे बढ़ा दी है हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...