सवर्ण आंदोलन के सूत्रधार रूमित ठाकुर ने किया देवभूमि पार्टी का ऐलान, लड़ेगी 68 सीटों पर चुनाव

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

सवर्ण आंदोलन को लेकर राजधानी शिमला में प्रदर्शन के जरिए जनजीवन ठप करने वाले नेता अब विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। सवर्ण आंदोलन को धार देने वाले देवभूमि क्षत्रिय संगठन के मुखिया रूमित ठाकुर ने आज शिमला में प्रदर्शन के दौेरान नई पार्टी बनाने की घोषणा की है।

रूमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल रूमित ठाकुर सोलन के अर्की के कांग्रेस नेता हरिदास के पोते हैं और बीते कुछ माह से इस आंदोलन को लीड कर रहे हैं।

रूमित ठाकुर ने प्रदर्शन में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उनके इस बयान पर कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, राजनीति नहीं चलेगी और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं। एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम यहां संगठन के बैनर पर प्रदर्शन करने आए हैं, न कि पार्टी बनाने।

अधिकांश कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि उन्हें चुनावी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वे पार्टी को बनाने के पक्ष में हरगिज़ नहीं है।कुल मिलाकर रूमित ठाकुर की घोषणा के बाद अब आंदोलनकारियों में फूट पड़ गई है। उनका कहना है कि वह किसी भी तरह की राजनीति करने के लिए आंदोलन से नहीं जुड़े थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...