सुजानपुर में रो पड़े अनुराग ठाकुर, पिता के चुनाव न लड़ने पर हुए भावुक

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 21 अक्तूबर – अनिल कपलेश

विधानसभा चुनावों को लेकर आज पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन की होड़ सी लगी हुई है। इसी के तहत हमीरपुर जिला में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन से पूर्व रैली में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भावुक भी हो गए। भावुक होने का मुख्य कारण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का इस बार चुनाव ना लड़ना है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं, उस पद पर कभी देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवाणी, सहित देश के कई नेता अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री के आंसू तक छलक गए और उन्होंने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया।

उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर वह काफी भावुक हो गए थे। मंच पर बोलने के लिए उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई है, लेकिन फिर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए डटकर प्रचार करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...