सुजानपुर पुलिस थाने के तीन जवान संक्रमित, सेनेटाइज करवाया, लोगों से की यह अपील

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश में पुलिस कर्मी कितने सुरक्षित है इस बात का अंदाजा लगातार जवानों के कॉविड संक्रमित होने पर लगाया जा सकता है। प्रदेश के अलग-अलग थानों में रोजाना पुलिस कर्मी संक्रमित हो रहे हैं। इसी क्रम में अब थाना सुजानपुर के तीन पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताते चलें कि सुजानपुर थाना में कार्यरत दो पुलिस कर्मी तीन दिन पहले संक्रमित हुए थे।

अब एक पुलिस कर्मी शनिवार को संक्रमित हुआ है, हालांकि ये पुलिस कर्मी शनिवार को थाना में नहीं था, लेकिन तीनों पुलिस कर्मी थाना सुजानपुर में कार्यरत है और संक्रमित हुए हैं। उधर, थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे थाना को सेनेटाइज करवा दिया गया है। संक्रमित पुलिस कर्मी घर को भेज दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहुत जर कार्य हो तो ही थाना में आए किसी भी सुविधा के लिए पुलिस थाना सुजानपुर के दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने थाना सुजानपुर में तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा एवं एहतियातन के मद्देनजर तमाम कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...