दुकान बंद हो जाने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम कि अपनी जीवन लीला समाप्त

--Advertisement--

Image

नादौन :

ग्वालपत्थर पंचायत के लजर गांव के 30 वर्षीय युवक ने घर के नजदीक ही पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक आशु शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा का शव घर के नजदीक अमरूद के पेड़ के साथ फंदे पर लटका मिला।

मृतक के पिता ने बताया कि आशु कांगू में स्कूटर मैकेनिक की दुकान करता था जोकि कोरोना महामारी के चलते आजकल बंद है। कामकाज ठप्प होने के कारण वह परेशान था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए और पत्नी घास लेने गई हुई थी। लगभग 11 बजे पत्नी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आशु ने फंदा लगा लिया है। इसकी सूचना पुलिस चौकी धनेटा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आशु शर्मा अपने पीछे पत्नी तथा 2 वर्षीय बेटे को छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...