सीपीएस संजय अवस्थी ने जानी ज्यावला गांव की परेशानी

--Advertisement--

सीपीएस संजय अवस्थी ने जानी ज्यावला गांव की परेशानी

बद्दी – रजनीश ठाकुर

कुनिहार नालागढ़ मार्ग के गंभरपुल एवं ज्यावला गांव में आये भारी भूस्खलन को लेकर सी. पी. एस. संजय अवस्थी भी अधिकारियों सहित मौके पर पँहुच गए।

उन्होंने मौके पर गंभरपुल में हुवे नुकसान का जायजा लिया व ज्यावला गांव में जाकर मौके का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत के पश्चात मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सभी परेशानियों का तुरंत निपटान किये जाने की प्रक्रिया आरंभ की जाए।

पहाड़ी से आने वाले नाले से आने वाले पानी के बहाव से कोई नुकसान न हो इसके लिए विभाग तुरंत कोई प्रपोजल तैयार करे। इसके अतिरिक्त गांव के लिए सड़क, पानी, बिजली आदि संबंधित सभी का निपटान किया जाए।

सजंय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की आम जनमानस की सरकार है। प्रदेश में गत वर्ष भी भारी आपदा आई थी व प्रदेश सरकार उस समय भी छोटे बड़े सभी गांव तक पंहुचकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया था।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान गंभरपुल में पानी की निकासी का समाधान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ज्यावला गांव के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है कि गांव की सुविधाओं को देखते हुवे कोई बड़ी प्रपोजल तैयार की जाए। प्रदेश सरकार बजट का प्रावधान तुरंत करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...