सीएचसी लंज को बनाया जाएगा 50 बिस्तर का अस्पताल: पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

चंगर क्षेत्र लपियाणा में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चंगर क्षेत्र को इतना विकसित किया जाएगा कि कोई इस क्षेत्र को चंगर न कहे।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता में है कि लंज सीएचसी को 50 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा, जहां पर हर सुविधा मिलेगी। वहीं लपियाणा को भी जल्द बड़े अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र की हर समस्या से वह वाकिफ हैं, जिनका जल्द निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कोई जिसे उनसे कोई काम है, वह उन्हें फोन कर सकता है।

पठानिया ने कहा कि जल्द टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। वहीं अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करता है या पैसे मांगता है तो वह उस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। पठानिया ने कहा कि चंगर क्षेत्र से हरिद्वार और दिल्ली के लिए बसें चलाई जाएंगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह, बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, कांग्रेस पार्टी शाहपुर के प्रवक्ता राजीव पटियाल, कांग्रेस जिला महासचिव गुलशन कुमार और कमल कटोच उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...