विकास खण्ड नूरपुर के तहत आती पंचायतों के प्रधानों उपप्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

मनरेगा के तहत ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में एसडीएम के माध्यम से प्रेषित किया ज्ञापन

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर विकासखण्ड के अंतर्गत पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों ने आज पंचायतों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह के जरिये ज्ञापन प्रेषित किया।

यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, पंचायती राजमंत्री,पंचायतीराज सचिव,उपायुक्त कांगड़ा और मनरेगा योजना अधिकारी को प्रेषित किया गया।

पंचायत प्रतिनिधि उदय पठानिया, सिकंदर राणा और अभिलाषा चिब ने ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की ऑनलाइन हाज़िरी का फ़रमान समझ से पर है।

इनका कहना है कि शासन प्रशासन को इस तरह के आदेश पारित करने से पहले जमीनी हक़ीक़त को देखना चाहिए।इनका कहना है कि इस आदेश से मनरेगा के तहत चल रहे काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे है।

इनकी माने तो कई पंचायतों के सदस्य पूरी तरह अनपढ़ है जिन्हें स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है और कई सारे सदस्य ऐसे है जिनके पास स्मार्टफोन फ़ोन भी नहीं है।

ऐसे में वो सदस्य ऑनलाइन हाजिरी कैसे लगाएं। इन पंचायत प्रतिनिधियों की मांग है कि पहले सरकार सभी को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए और सभी को ट्रेनिंग मुहैया करवाई।

वही कई प्रतिनिधियों का कहना है कि बहुत सारे क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या है। जब सिग्नल ही नहीं होगा तो यह प्रक्रिया कैसे अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने मांग की है कि सरकार इस आदेश को वापिस ले और जिस तरह पूर्व में काम चल है उन्हें चलने दें नहीं तो सभी विकासकार्य पूरी तरह बंद ही जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...