सिहुुंता में आवारा पशुओं का आतंक

--Advertisement--

आवारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत पर फेर रहे पानी, सडक़ों पर भी अनहोनी को दे रहे न्योता

सिहुंता – अनिल संबियाल

तहसील सिहुुंता में आवारा पशुओं के आंतक ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। आवारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर जहां किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं वहीं अब लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। लोगों द्वारा इन्हें भगाने पर यह आक्रमण मुद्रा में आ जाते हैं। इससे कस्बे के लोग विशेषकर अपने बच्चों की सुरक्षा को लेेकर चिंतित हो उठे हैं।

भटियात उत्थान सभा ट्रस्ट भटियात के अध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। आवारा पशुओं के सडक़ों पर विचरने से जहां दुर्घटनाओं की संभावना बढ गई है वहीं किसानों के लिए भी परेशानी का कारण बन चुके हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि आवारा पशुओं की समस्या के हल हेतु चनहाल खडड में गोसदन का निर्माण कार्य पिछले दस वर्षो से जारी है। इस गोसदन के निर्माण पर अब तक लाखों रूपए खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के हल की मांग कई मंचों पर लोगों द्धारा उठाई जा चुकी है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मांग उठाई है कि चनहाल खडड में निर्माणाधीन गोसदन का निर्माण कार्य जल्द मुकम्मल करवाकर आवारा पशुओं को ठिकाना उपलब्ध करवाकर लोागें की इस समस्या का स्थाई हल कर राहत प्रदान की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...