एक हफ्ते में ठेका शिफ्ट न किया तो होगा चक्का जाम

--Advertisement--

फिंडरू में शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत फिंडरू में शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने मुलाकात की। उन्होंने इस आशय की मांग को लेकर आवासीय आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

उन्होंने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी न होने की सूरत में महिला मंडल की पदाधिकारी व सदस्य चक्का जाम किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी उपमंडलीय प्रशासन पांगी की होगी।

महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने बताया कि वे पिछले दो माह से शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रयासरत है।इससे पहले भी उपमंडलीय प्रशासन से मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

महिलाओं का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से फिंडरु पंचायत के सेरी में चल रहे शराब के ठेके से गांव के युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही ठेके के साथ मंदिर भी है। मंदिर के इर्द-गिर्द शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...