सिविल अस्पताल चुवाड़ी और तीसा में मरीजों के खून संबंधि टेस्ट होंगे आसान

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाड़ी में अब मरीजों को अपने खून की जांच करवाने के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। रेडक्रॉस सोसायटी जल्द ही इन अस्पतालों में ब्लड सेल काउंटर मशीनें लगाएगी।

चमेरा पावर स्टेेशन-एक ने रेडक्रॉस सोसायटी को ये दो मशीनें प्रदान की हैं। इन मशीनों के स्थापित होने के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।

मौजूदा समय में तीसा और चुवाड़ी में मरीजों को अपने खून से संबंधित टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाना पड़ रहा है। क्योंकि, अस्पतालों की प्रयोगशालाओं में उनके टेस्ट नहीं होते।

ऐसे में ये मशीनें अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य करेंगी। इन मशीनों की खरीद पर 11 लाख रुपये की लागत आई है।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी चंबा डीसी राणा ने कहा कि समाजसेवा का इतिहास मानव सभ्यता के आरंभ से चला आ रहा है। समाजसेवा हमारे लिए कोई नई अवधारणा नहीं है।

यह मानव मन की वह मौलिक भावना है, जो हमें मुश्किल की घड़ी में अपने साथियों, गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर करती है।

रेडक्रॉस जैसी समाजसेवी संस्थाएं समाजसेवा की भावना की इसी नींव पर खड़ी हैं। यह बात उन्होंने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम लिमिटेड के पावर स्टेशन चमेरा -1 के सौजन्य से को-ऑपरेटिव सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना के तहत रेडक्रॉस सोसायटी के क्लीनिकल लैबॉरेटरीज को ब्लड सेल काउंटर मशीन वितरण समारोह के दौरान कही।

पावर स्टेशन चमेरा – 1 के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से गरीब मरीजों के लिए बहुत सी सुविधाएं शुरू की गई हैं। गरीबों के कल्याण के लिए इन सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए ये दो ब्लड सेल काउंटर मशीन महत्वपूर्ण साबित होंगी।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्यालय में यह मशीन स्थापित है। इसके अतिरिक्त इन दो मशीनों को रेडक्रॉस सोसायटी की तीसा एवं चुवाड़ी यूनिट में स्थापित किया जाएगा। इन मशीनों की ओर से रक्त जांच के लिए आम लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पावरस्टेशन चमेरा -1 डॉ. सीमा चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क अंजना सहित रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...